प्रथमेश जावकर ने विश्वकप तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया

 भारत के तीरंदाज प्रथमेश जावकर ने बहुत बेहतरीन खेल दिखाया उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। प्रथमेश ने इस टूर्नामेंट में बहुत बढ़िया प्रदर्शन दिखाते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नीदरलैंड के माइक श्लोएसर को हराकर सफलता हासिल प्राप्त की है। फाइनल में पहुंचने से पहले प्रथमेश ने इंडोनेशिया के धानी दिवा प्रदानाऔर कोरिया के किम जोंघो, डेनमार्क के मार्टिन डम्सबो एवं कोरिया के चोई योंगही को हराया था।

चीन के शंघाई हो रही  तीरंदाजी विश्व कप 2023 में भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं स्टेज 2 में व्यक्तिगत पुरुष कंपाउंड का स्वर्ण पदक प्रथमेश जावकर ने जीता। वहीं, ज्योति सुरेखा वेनम और ओजस प्रवीन देवताले ने मिश्रित टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल हासिल कर लिया 

#प्रथमेशजावकर 

#गोल्डमेडल 

Leave a Comment